Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सांसद खेल महाकुंभ मे सिर फुटव्वल, आरोपी भाजपा नेता को बचाने की जोर आजमाइश

पीडित के तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती:  जोरशोर से चल रहे सांसद खेल महाकुंभ मे खेल स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद कुछ लोग खेल में हार-जीत को लेकर आपस में भिड़ गए। मामले मे पीडित के तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इस प्रकरण मे आरोपी पक्ष से भाजपा के एक कद्दावर नेता का नाम सामने आ रहा है जिसे पुलिस हजम करने मे जुटी है।

पीड़ित ने बताया कि हम स्टेडियम के अंदर थे इसी दौरान नशे में धुत कुछ युवक बाहर से आए और हमें और कुछ खिलाडियों को अकारण मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार होने मे सफल रहे। जबिक घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस मौजूद थी और बचाने के बजाय तमाशा देख रही थी। कुछ देर बाद आरोपी पक्ष से भाजपा के एक कद्दावर नेता और कम से कम 15 अन्य लोग लोहे की छड़ और लाठी लेकर आए और हमारे साथ जमकर मारपीट की। सीओ सदर आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।