Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मतदेय स्थलों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने गोरखपुर-फैजाबाद विधान परिषद सदस्य हेतु स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बस्ती सदर, कप्तानगंज, हर्रैया, दुबौलिया ब्लाक पर स्थापित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। यहॉ पर उन्होने कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शान्तिपूर्ण एवं सकुशल मतदान सम्पन्न कराने के लिए ड्यिटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि सभी स्थानों पर शान्तिपूर्ण मतदान की सूचना प्राप्त हुयी है।
उल्लेखनीय है कि प्रातः 08.00 बजे सभी मतदेय स्थलों पर सकुशल मतदान प्रारम्भ हो गया। 10.00 बजे तक 4 प्रतिशत, 12.00 बजे तक 14.15 प्रतिशत, 02.00 बजे तक 31.48 प्रतिशत तथा मतदान समाप्ति पर 04.00 बजे तक 45.23 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 16797 मतदाताओं में से 7598 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।