Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शिविर में पथ विक्रेताओं को दिया कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। गुरूवार को नगर पंचायत गणेशपुर के शेखपुरा में पथ विक्रेताओं के सर्वेक्षण के उद्देश्य से एक शिविर का आयोजन नगर पंचायत के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम संयोजक दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि  शिविर में  जरूरतमंद पथ विक्रेताओं को दस हजार रुपये दिए जाने और 11 किस्तों में भुगतान के प्रक्रिया की जानकारी दी गई। आशीष श्रीवास्तव ने पथ विक्रेताओं को आसान भाषा में बताया कि किस प्रकार से बैंकों से सहज रूप में ऋण लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढा सकते हैं। उनके लिये केन्द्र सरकार द्वारा अनेक प्राविधान किये गये हैं।
इसी कड़ी में शिविर में ही आशीष श्रीवास्तव ने बजट 2023-24 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आयकर में 7 लाख तक की छूटसे  मध्यम वर्ग को लाभ पहुंचेगा। कहा कि  गरीब, किसान,  मजदूर,  इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास के साथ ही यह पूर्ण बजट समर्थ भारत के संकल्पों को पूरा करने की दिशा में मजबूत कदम है।
शिविर में परशुराम यादव,  धनराज यादव,  भीम यादव, अभय श्रीवास्तव, विजय मौर्य, कौशल्या देवी,  राजेश कुमार चौधरी,  इत्यादि  और नगर पंचायत से मोहम्मद आरिफ अमित कुमार आदि शामिल रहे।