Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

3 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से की जाएगी दो हाईटेक नर्सरी की स्थापना: डीएम

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : जनपद में किसानों की आय में वृद्धि के लिए 3 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से दो हाईटेक नर्सरी की स्थापना की जाएगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि पालीहाउस में सब्जी के पौधे तैयार किए जाएंगे और उसे किसानों को दिया जाएगा। इन पौधों से किसान एक से डेढ़ माह पूर्व सब्जी उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे कि उनकी आय में वृद्धि होगी।
उन्होंने बताया कि रबी, खरीफ, जायद में कुल 6 लाख पौधे इन दोनों नर्सरीओं में तैयार होंगे। मनरेगा द्वारा स्थापित किए जाने वाले इन हाईटेक नर्सरीओं में उद्यान विभाग तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि गौर ब्लाक के जलालाबाद में तथा सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक के बघौडी में इन दोनों हाईटेक नर्सरी की स्थापना की जाएगी। इजराइल के सहयोग से स्थापित होने वाले इन नर्सरी में पॉलीहाउस में सब्जी के पौधे तैयार किए जाएंगे।
जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दुबे ने बताया कि प्रदेश में इस प्रकार के 150 नर्सरी तैयार की जा रही हैं। जिले में भी इसकी स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है और शीघ्र ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। प्रत्येक नर्सरी पर रुपया 1.65 करोड़ की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि जलालाबाद तथा बघौडी में उद्यान विभाग की पौधशाला में यह पॉलीहाउस स्थापित किया जाएगा। धनराशि मनरेगा से उपलब्ध कराई जाएगी।