Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

जब तक बहने विज्ञान के क्षेत्र में आगे नहीं आएगी तब तक लैगिंक असमानता बना रहेगा: हरिओम

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जब तक बहने विज्ञान के क्षेत्र में आगे नहीं आएगी तब तक लैगिंक असमानता बना रहेगा उक्त बातें दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सिविल लाइंस कैंप कार्यालय पर आयोजित विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आयोजित एक सम्मान समारोह एवं गोष्टी  मे युवा समाजसेवी हरिओम चौधरी ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों को बढ़ावा देना और विज्ञान में भागीदारी के लिए पूर्ण और सामान पहुंच को बढ़ावा देना है उन्होंने इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।

दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह ने कहा कि आधा आबादी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करने के लिए विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है यूनेस्को की वैश्विक प्राथमिकता लैंगिक समानता है जब तक बेटियां विज्ञान के प्रति अपनी रूचि पैदा नहीं करेंगी तब तक लेगिंग असमानता बना रहेगा उन्होंने सभी बेटियों महिलाओं को विज्ञान के प्रति आकर्षण पैदा करने की अपील करते हुए कहा कि यही एक क्षेत्र है जहां पर आप की संख्या कम है इस अंतर को पाटने के लिए शुरू से ही विज्ञान के प्रति आकर्षण पैदा करना होगा कार्यक्रम में  कक्षा 9 की छात्रा अदिति को अपने हमउम्र को विज्ञान के प्रति प्रचार प्रसार करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंजू लता, रमेश सिंह ,अंकुश गुप्ता ,सुरेंद्र कुमार ,राम यज्ञ ,राहुल चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।