Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

महाशिवरात्रि मेले में बिछड़ों को अपनों से मिलाया

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती ।  महाशिवरात्रि पर्व पर भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर में आयोजित मेले में खोया पाया शिविर में 25 से अधिक बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने शिविर की सराहना करते हुये कहा कि समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी जय प्रकाश गोस्वामी की यह पहल सराहनीय है।
मेले में अपार भीड़ के दौरान जब बच्चे मिले तो माइक पर प्रसारण से उनके अभिभावक पहुंचे, बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। जय प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि निरन्तर पिछले 32 वर्षो से वे मेले में बिछड़े लोगों को एक दूसरे से मिलाने का कार्य कर रहे हैं। बिछड़ों को मिलाने में उन्हें अपार प्रसन्नता होती है। बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर लाखों की भीड़ भद्रेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी, देर रात तक  श्रद्धालु भक्त जमे रहे।
खोया पाया शिविर के संचालन में मुख्य रूप से ब्रम्हदेव यादव ‘देवा’, विश्वनाथ जायसवाल,  कुन्दन वर्मा, अतुल शुक्ल, भूपेन्द्र चौधरी, बबलू तिवारी, रमेश चौधरी, अनूप खरे, अनिल दूबे,  सूर्य प्रकाश शुक्ल, कौशल पाण्डेय, आरडी प्रेमी, राम अधार पाल, अमित चौबे, जी.डी. मिश्र, राजेश्वर तिवारी, डा. नवीन श्रीवास्तव, आदि ने योगदान दिया।