Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिलाधिकारी ने तहसील रुधौली का किया निरीक्षण, व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने तहसील रुधौली का निरीक्षण किया तथा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत तथा तहसीलदार केशरीनंदन त्रिपाठी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों के न्यायालय का निरीक्षण किया। दोनों पेशकार मुकदमों का गोशवारा नहीं बनाए थे और ना ही मौखिक रूप से विवरण की जानकारी दे पाए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देशित किया कि धारा 24, धारा 133, धारा 116 एवं अन्य लंबित मुकदमों की सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील भवन में टूट-फूट का मरम्मत कराए।
जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों के न्यायालय के साथ-साथ खतौनी कक्ष का निरीक्षण किया। यहां पर बैठे व्यक्ति ने बताया कि वह 3 घंटे से खतौनी के लिए बैठा है। जिलाधिकारी ने कंप्यूटर कक्ष में जाकर स्थिति की जानकारी लिया। ज्ञात हुआ कि इंटरनेट धीमे चलने की वजह से खतौनी का प्रिंटआउट नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि फाइबर ऑप्टिकल केबिल से कंप्यूटर जुड़वाया जाए, साथ ही बाहर दीवार पर खतौनी प्राप्त करने के लिए रू0 15 शुल्क लिखवाया जाए और सुनिश्चित करें कि इससे अधिक पैसा ना देना पड़े।
उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए निर्मित भवन का निरीक्षण किया तथा इसे संचालित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि माननीय उच्च न्यायालय योजित वादों में समय से काउंटर एफिडेविट लगवाना सुनिश्चित करें। तहसील के 94 तालाबों का मत्स्य पालन के लिए पट्टा आवंटन सुनिश्चित कराएं।

जिलाधिकारी ने राजस्व चौपाल में निस्तारित मुकदमों, जिला सहकारी बैंक के भुगतान, ऑडिट आपत्ति, किसान सम्मान निधि का सत्यापन वसूली आदि की समीक्षा किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सबसे कम वसूली करने वाले सीजनल अमीनो का इस वर्ष नवीनीकरण न किया जाए। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा रिक्त दुकानों का व्यवस्थापन कराने का निर्देश दिया।