Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लैंगिक भेदभाव के खिलाफ लड़ने के लिए आत्मविश्वास पैदा करना करना होगा- रागिनी

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। बनकटी विकास खंड के देईसांड बाज़ार में संचालित सूई धागा जी सेंटर पर रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत कविता पाठ प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली के सहयोग से युवा विकास समिति जनपद बस्ती द्वारा डिजिटऑल लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कवियत्री रागिनी नें कहा की यह को लैंगिक भेदभाव के खिलाफ लड़ने के लिए आत्मविश्वास पैदा करना होगा। इस अवसर उन्होंने प्रतिभागियों को महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

साहित्यकार धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि डिजिटल माध्यम जैसे फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर को माध्यम बना कर महिलाओं द्वारा द्वारा घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, निरक्षरता और लिंग पूर्वाग्रह की बुराइयों को निबटा जा सकता है है। इसके लिए वह आगे आए। उन्होंने छात्राओं को समाज के समग्र विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों को लैंगिक समानता और परिवारों और समाज में महिलाओं के महत्व के बारे में जागरूक इस दौरान डिजिटल उपकरणों और माध्यमों के जरिये लिंग असमानता के लिए जिम्मेदार विभिन्न कारकों के बारे में जनता को जागरूक किया गया और लोगों से ऐसा माहौल बनाने के लिए कहा जहां महिलाओं को हर क्षेत्र में विकास के समान अवसर मिले।

माधुरी  ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित कर उन्हें सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने आगे पुरुष प्रधान समाज की सामंती मानसिकता को बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि महिलाओं को समान दर्जा और अवसर मिले। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं पूरा समाज में एक हिस्सेदार है और हम सबको यह मानना होगा की महिलाओं का योगदान समाज को आगे बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। इस मौके पर कविता पाठ और परिचर्चा में भाग लेने वाली साधना यादव, वंदना गुप्ता, कविता कुमारी, सरिता, रीमा, सोनी, अंजली, प्रीती यादव रंजना यादव को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया ।