Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

उल्लास के साथ मनाया गया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का 58 वां स्थापना दिवस

सम्मानित किये गये पूर्व कर्मचारी नेता
पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिये निर्णायक आन्दोलन पर जोर

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का 58 वां स्थापना दिवस विकास भवन सभागार में उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा के संयोजन में परिषद के सेवा निवृत्त कर्मचारी नेताओं को अंग वस्त्र, प्रशस्ति-पत्र भेंटकर फूल मालाओं के साथ सम्मानित किया गया।
परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने  स्वर्गीय बी.एन. सिंह, पी.एन. शुक्ल का स्मरण करते हुये कहा कि आज कर्मचारियों को जो सुविधायें प्राप्त हो रही हैं उसके पीछे हमारे पूर्वज नेताओं के संघर्षो का लम्बा इतिहास है। परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि पिछले 57 वर्षो में अनेक आन्दोलन किये गये, कर्मचारी नेता जेल, गये लाठियां खाई, बर्खास्त हुये किन्तु अपने मुद्दों से पीछे नहीं हटे। ऐसे महान नेताओं से प्रेरणा लेकर हमें पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर एकजुटता बनाये रखनी होगी, यही पूर्वज नेताओं के प्रति भी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
परिषद के 58 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य रूप से कोषागार कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश पाठक, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, कलेक्टेªट कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक मिश्र, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अध्यक्ष अरूणेश पाल, ग्राम विकास   अधिकारी संघ  अध्यक्ष अमरनाथ गौतम, डाक विभाग कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रामजी चौधरी, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अध्यक्ष ई0 अभिषेक सिंह, विकास भवन कर्मचारी संघ महामंत्री ओम प्रकाश, सेल्सटेक्स मिनीस्टीरियल कर्मचारी संघ अध्यक्ष सरोज मिश्र,  ग्राम विकास अधिकारी संघ के मण्डल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, ट्यूबेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन अध्यक्ष सन्तोष राव, स्टेनो ग्राफर महासंघ के सचिव डी. एन. वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के सचिव चन्द्र मोहन श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि 58 वां स्थापना दिवस समीक्षा और संकल्प का दिन है। हम सब शपथ लें कि जब तक पुरानी पेंशन नीति बहाल नहीं होती लोकसभा चुनाव से पहले तक घोषित आन्दोलनों में पूरी ताकत झोंक दें।
इस अवसर पर परिषद से सम्बद्ध सेवा निवृत्त कर्मचारी नेता जलालुद्दीन कुरेशी, तिलकराम दूबे, डा. दशरथ प्रसाद यादव, राम स्वारथ चौधरी, अजीत सिंह, राम दुलारे, हरीराम पाल, लालचन्द वर्मा, रामचन्द्र वर्मा, राम केवल चौधरी, विश्वनाथ उपाध्याय आदि को अंग वस्त्र, प्रशस्ति-पत्र भेंटकर फूल मालाओं के साथ सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी जगदीश प्रसाद शुक्ल के साथ ही परिषद के प्रमोद शुक्ल, उमेश, सन्तोष सिंह, अमरेश श्रीवास्तव, बालकृष्ण ओझा, दुर्गेश यादव, राम सकल यादव, सुधीर तिवारी, रामशंकर चौधरी, राजेश कुमार, शीतल गुप्ता, रणंजय सिंह, रूद्रनरायन उर्फ रूदल, रामशंकर चौधरी, चन्द्र प्रकाश चौधरी, उर्मिला सिंह, विनय शुक्ल, सुधीर सिंह, जितेन्द्र अरोरा, राम चरन, अम्बिका प्रसाद वैश्य, धर्मेन्द्र चौधरी, शमीम अख्तर, परमात्मा प्रसाद, चन्द्र प्रकाश चौधरी, आशुतोष पटेल,  प्रवीण श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव के साथ ही सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।