Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग नये-नये प्रयोग एवं तकनीकों से जनपद के कृषकों को आच्छादित कर करें लाभान्वित: डा0 बिजेन्द्र सिंह माउंट कार्मल कॉलेज में छात्राओं ने धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव मिलजुल कर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की परंपरा को कायम रखने की अपील महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों के साथ सख्ती से निपटेगी पुलिस अस्पताल मे झांकने नही जाते हैं डाक्टर, हराम का उठाते हैं एक लाख रूपया महीना बस्ती के शशांक को नई दिल्ली में मिला आपदा फ़रिश्ता राष्ट्रीय सम्मान बेटियों को दिया  मिशन शक्ति अभियान की जानकारी सल्टौआ विकासखंड में मनरेगा के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार, साहबानों का आंख बन्द रामनगर विकास खंड में कागजों में सिर्फ बह रही है विकास की गंगा

सत्संग मे चॉकलेट बेंचने से मना करने पर महिला की काटी उंगली, सुरक्षा कर्मियों पर किया हमला

कबीर बस्ती न्यूज।

आगरा: दयालबाग में रविवार शाम को सत्संग के दौरान एक महिला ने हंगामा कर दिया। सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर उसने चाकू से हमला बोल दिया। इसमें सत्संग में आईं एक महिला की दो अंगुलियां कट गईं। वहीं आरोपी महिला ने सुरक्षाकर्मियों पर पेट्रोल भी डाल दिया। आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद भाग निकली। देर रात पुलिस को तहरीर दी गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि दयालबाग के अवध विहार की रूही सत्संगी चॉकलेट बनाने का काम करती हैं। वह सत्संग में आया करती थीं। इस दौरान आने वाले लोगों को चॉकलेट की बिक्री करती थीं। उन्होंने व्यापार के लिए अनुमति भी मांगी। मगर, सत्संग सभा के पदाधिकारियों ने इंकार कर दिया। उसे आगे से सत्संग में नहीं आने के लिए नाेटिस भी दे दिया गया।

रविवार शाम को सात बजे बहादुरपुर में सत्संग चल रहा था। आरोप है कि तभी रूही पहुंच गईं। उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। मगर, महिला ने पर्स चाकू निकाल लिया। इस दौरान हमला बोल दिया। इससे बरखा नाम की महिला की दो अंगुलियां में गहरा घाव हो गया। घटना से चीखपुकार मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें काबू करने का प्रयास किया। मगर, आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। बाद में किसी तरह महिला को काबू किया गया। वह भाग गई। घटना की जानकारी पुलिस को रात नौ बजे दी गई। बरखा की तहरीर पर पुलिस ने देर रात जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।