Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अतीक अहमद के बेटे असद की तलाश में महानगर इलाके में स्थित अपार्टमेंट में दबिश

पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने घोषित किया 50 हजार रुपये का इनाम 

दो लग्जरी कार पुलिस ने कर लिया जब्त

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व सांसद व साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे असद की तलाश में पुलिस व एसटीएफ की टीम ने महानगर इलाके में स्थित अपार्टमेंट में दबिश दी। मौके से पुलिस टीम को दो लग्जरी कार मिली। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। छापा रविवार देर रात को डाला गया था। वहीं लखनऊ के कई परिचितियों व मददगारों की कुंडली एसटीएफ व प्रयागराज की टीम खंगाल रही है। असद पर प्रयागराज पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

प्रयागराज के धूमनगंज स्थित सुलेम सराय इलाके में शुक्रवार को पूर्व बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उमेश पाल हत्याकांड के दर्जन भर सीसीटीवी पुलिस के हाथ लगे। कई फुटेज में फूलपुर के पूर्व सांसद व बाहुबली अतीक अहमद के बेटे असद की तस्वीर सामने आई। वहीं उमेश की पत्नी ने अतीक, उसके बेटे, भाई, पत्नी सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।

हत्याकांड के खुलासे के लिए प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के अलावा एसटीएफ की टीम भी लगी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद साबरमती जेल में बंद बाहुबली अतीक अहमद का बेटा असद फरार चल रहा था। उस पर प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। असद की तलाश में प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र में लगातार दबिश दी जा रही थी।
लखनऊ में मिली लोकेशन, फरार
एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक वारदात के दूसरे दिन रविवार को लखनऊ में असद की लोकेशन मिली। इसके बाद प्रयागराज कमिश्नरेट व एसटीएफ यूनिट की टीम लखनऊ पहुंची। पुलिस टीम ने महानगर स्थित यूनिवर्सल अपार्टमें के दूसरी मंजिल स्थित अतीक अहमद के फ्लैट नंबर 202 में दबिश दी। वहां पर कुछ कर्मचारी मिले। जिनसे पूछताछ की गई। वहीं पूरे फ्लैट की तलाशी ली गई। सुरक्षाकर्मियों से जानकारी मिलने के बाद अतीक अहमद के परिवार के नाम से रजिस्टर्ड मर्सिडीज व लैंड क्रूजर एसयूवी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस व एसटीएफ कागजी कार्रवाई करने के बाद दोनों लक्जरी कार को महानगर थाने में जमा करा दिया है।
एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में अतीक अहमद के कई मददगार हैं। उनकी सूची तैयार की जा रही है। मददगारों में कई प्रॉपर्टी डीलर, बिल्डर्स व कारोबारी शामिल है। इनमें से करीब कुछ ऐसे हैं। जो अतीक के परिवारीजनों के संपर्क में थे। पुलिस व एसटीएफ की टीम इन मददगारों की कुंडली खंगाल रही है। जल्द ही लखनऊ के कई और ठिकानों पर दबिश दी जाएगी।