Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

आशा वर्कर को मानदेय या वेतन में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं: ब्रजेश पाठक

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एनएचएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आशा वर्कर को हर हाल में समय पर मानदेय मुहैया कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई बार आशा, एएनएम समेत दूसरे वर्कर समय पर मानदेय या वेतन न मिलने की शिकायत करते हैं। अधिकारी समय-समय पर कर्मचारियों के मानदेय वेतन की समीक्षा करें और इस व्यवस्था में सुधार लाएं। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सभी का वेतन समय पर जारी करना सुनिश्चित करें।

प्रदेश में एक लाख 60 हजार से अधिक ग्रामीण और सात हजार से ज्यादा शहर में आशा वर्कर हैं। आठ हजार से अधिक आशा संगिनी हैं। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी स्वास्थ्य सुविधा को सबसे निचले पायदान के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण इकाई हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आशा वर्कर मातृ शिशु मृत्युदर के आंकड़ों में कमी लाने में अहम भूमिका निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें अस्पताल लाती है। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करती हैं। शिशुओं का टीकाकरण करती हैं।

परिवार नियोजन समेत दूसरी केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रही हैं। आशा जनता के स्वास्थ्य की अहम कड़ी हैं। सरकार का फोकस आशा वर्कर को हाईटेक करना है। उन्हें स्मार्टफोन से लैस किया जा रहा है। ताकि योजनाओं का सही क्रियांवयन हो सके। आशा व एएनएम समेत दूसरे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा रहे, इसलिए समय पर वेतन, मानदेय मिलना चाहिये। इसमें किसी भी दशा में लापरवाही न बरती जाये।