Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बैंक लॉकरों मे भी सुरक्षित नही रहे गहने, शातिर चोरों ने उडाये डेढ करोड के गहने, बैंक कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

कबीर बस्ती न्यूज।

उपभोक्ताआों का बैंक पर हंगामा

कानपुर: नौबस्ता थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा में श्रद्धा शुक्ला के बैंक लॉकर से 1.50 करोड़ के गहने चोरी होने की खबर सुनकर शनिवार सुबह से ही ग्राहकों ने बैंक पहुंचना शुरू कर दिया। बैंक बंद होने की जानकारी पर एक दर्जन उपभोक्ताओं ने बैंक घेरकर हंगामा किया।

उन्होंने शाखा प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। श्रद्धा शुक्ला शुक्रवार को अपनी मां के साथ बैंक में अपना लॉकर चेक करने पहुंचीं तो लॉकर खाली मिला था। शनिवार को बैंक के अन्य उपभोक्ताओं में खलबली मच गई। अपने लॉकरों को चेक करने के लिए सुबह से लेकर शाम तक बैंक पर उपभोक्ता पहुंचे।

हालांकि बैंक बंद होने के कारण उन्हें अपने लॉकरों की स्थिति का पता नहीं चल सका। इसे लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया और कहा कि बैंक प्रबंधन को बैंक खोलनी चाहिए थी, जिससे लॉकरों को चेक किया जा सकता था। हंगामे की सूचना पर नौबस्ता थाने से पुलिस मौके पर पहुंची।

उपभोक्ताओं को सोमवार को आने पर लॉकर चेक करवाने का आश्वासन देकर चलता किया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि बैंक बंद होने के कारण दो पुलिसकर्मियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैंक के बाहर तैनात किया गया था। उपभोक्ताओं को बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में लॉकर चेक कराए जाएंगे।
बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर रूम में श्रद्धा शुक्ला के बैंक लॉकर को तोड़कर एक करोड़ के गहने चोरी करने के मामले में फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा कर विवेचक को सौंपे है। चोरों ने बड़े ही शातिराना अंदाज में लॉकर के नाटबोल्ट काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
इसका खुलासा फोरेंसिक टीम की जांच में हुआ। फोरेंसिक एक्सपर्ट जैवेंद्र यादव ने बताया कि लॉकर तोडक़र हुई चोरी के बाद पीडि़ता के अलावा भी कई लोगों ने लॉकर को हाथ लगाया था। इस कारण एक भी फिंगर प्रिंट साक्ष्य के रूप में नहीं मिल सका। वहीं, लॉकर के अंदर ही दो नटबोल्ट पड़े मिले। लॉकर पर मिले पीटने के निशान को देखकर हथौड़े से लॉकर को तोड़े जाने की आशंका है। वहीं, पास में ही लॉकर के नीचे एक खाली बटुआ भी पड़ा मिला, जिसे पीडि़ता श्रद्धा शुक्ला ने पहचान कर अपना बताया। उसे भी साक्ष्य के रूप में जुटाया गया है।
शाखा प्रबंधक व बैंक कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने देर रात बैंक के शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ अमानत में ख्यानत, धोखाधड़ी समेत अन्य धारओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।