Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

डीएम ने किया बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन ने जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्ष संख्या-1 एवं कक्ष संख्या-8 में ताला लगा मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होने लेखा विभाग, डीसी (एम.डी.एम.), फाइलों के रख-रखाव सहित अन्य कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने उर्दू अनुवादक अबरार अहमद से डिस्पैच रजिस्टर, जिले में कुल कितने स्कूल, अनुचर की सूची तथा कार्यालय में कुल कितने स्टाफ की जानकारी लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होने डीसी सुनील त्रिपाठी को निर्देश दिया कि समर्थ ऐप पर बच्चों को पढाते समय फोटो अपलोड की जाय। डीसी इएमआईएस में नियुक्त टेली कालर (अनुदेशक) अटैच रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि अपने-अपने नियुक्ति ब्लाक पर तैनाती सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान हाल में किताब पाये जाने पर जिम्मेदार कर्मचारी दिनेश कुमार एवं गौरव त्रिपाठी को तत्काल विद्यालय पर भेंजवाने के निर्देश दिये। उन्होने परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बीएसए कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।