Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गर्मी से उत्पन्न रोगों में कारगर है होम्योपैथी-डा. वी.के. वर्मा

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। गर्मी बढ़ने से कुछ बीमारियां बढ जाती है। डॉक्टर भी गर्मी में अपना ख्याल रखने की सलाह देते हैं। शरीर में पानी की मात्रा कम होना, कमजोरी बढ़ना, काम कम होने पर भी अधिक थकान होना और पसीने से तर पोषक तत्व भी शरीर से बाहर निकल जाते हैं। तापमान में बदलाव और बढ़ती गर्मी में अगर आपने पर्याप्त सावधानी नहीं बरती तो आपको गर्मी से होने वाली परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक एवं जिला अस्पताल में आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि गर्मी से जुड़ी समस्याओं में मुख्य रूप से डायरिया, और हीट स्ट्रोक जैसी पाचन   संबंधी बीमारियां शामिल हैं। इसके अलावा त्वचा संबंधी समस्याएं भी होती हैं। सूर्य के संपर्क में आने के कारण सिरदर्द, चक्कर आना, नाक से खून बहना, पेट या पैरों में सूजन, गंभीर प्रभाव होने पर व्यक्ति बेहोश हो सकता है।
डा. वर्मा ने बताया कि होम्योपैथी को अपनाकर हम निश्चित रूप से गर्मी को हरा सकते हैं! गर्मी के मौसम से बचने  के लिए होम्योपैथिक दवाएं दी जाती हैं। गर्मी से थकावट में  एंटीमनी क्रूड, जेल्सेमियम, नैट्रम कार्ब, सेलेनियम, लैकेसिस, नक्स मॉश। हीट स्ट्रोक में ग्लोनोइन, नैट्रम कार्ब, बेलाडोना, लैकेसिस, एमाइल नाइट, गर्मीसे सिरदर्द में जैल, ग्लोन, नैट्रम कार्ब, बेल, काली बिच, लाख, एंटीमनी क्रूड, ब्राय, कैलकेरिया कार्ब आदि दवायें कारगर है। इसका उपयोग चिकित्सक से परामर्श के बाद ही करना चाहिये।