Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बाढ तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय स्टीयरिंग गु्रप की बैठक

15 जुलाई से पहले समस्त तैयारिया पूर्ण कराने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में बाढ तैयारियों से संबंधित जिला स्तरीय स्टीयरिंग गु्रप की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। उन्होने बैठक में जनप्रतिनिधियों तथा ग्राम प्रधानों से बाढ कटान संबंधी जानकारी लिया। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ से होने वाली कटान की रोकथाम के लिए समस्त तैयारिया 15 जुलाई से पहले पूर्ण कर लिया जायआपातकाल के लिए टी.सी. बैग, नायलॉन, क्रेट एवं बल्ली, पत्थर आदि की व्यवस्था समय से कर ली जाय।
उन्होने कहा कि बाढ प्रभावित क्षेत्र के समीप गॉव में रहने वाले परिवारों को सेफ जोन में रखा जाय, जिससे जनधन की हानी ना होने पाये। उन्होने तहसील स्तर पर आपदा केन्द्र बनाये जाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। बाढ से प्रभावित क्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत बनाये जाने वाले आवास को सुरक्षित स्थान पर बनाया जाय। उन्होने ट्रक, टै्रक्टर एवं नाव की पहले से व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
       
उन्होने निर्देश दिया है कि बाढ के दौरान नदियों के जलस्तर बढने से उत्पन्न स्थिति के बारे में निकटवर्ती गॉव में तहसील के माध्यम से व्यापक प्रचारप्रसार किया जाय तथा कंट्रोल रूम सक्रिय किया जाय। बैठक का संचालन अधिशासी अभियन्ता बाढ खण्ड दिनेश कुमार सिंह ने किया। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक दूधराम, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विनोद कुमार पाण्डेय, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, जगदीश शुक्ला एवं जनप्रतिनिधिगण तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
     
इसके पूर्व जिलाधिकारी प्रियंका निंरजन ने विकास खण्ड दुबौलिया के कटरिया चॉदपुर में चल रहे बाढ से बचाव कार्य का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।