Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मण्डलायुक्त ने दिया सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : सुरक्षित एवं सुगम यातायात, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। आयुक्त सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होने कहा कि जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानको के प्रति जागरूक किया जाय। समीक्षा में ज्ञात हुआ कि मूडघाट रोड पर आये दिन दुर्घटनाए होती रहती है। उन्होने एन.एच.आई. पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि दुर्घटना से बचाव के लिए आवश्यक स्थानों पर जाली लगाया जाय।
उन्होने कहा कि ढाबों पर वाहन गलत तरीके से खड़े होते है, जिससे दुर्घटना होने की संभावनाये बढ जाती है, इसके लिए उन्होने संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि वाहन को सही तरीके तथा सुरक्षित जोन में खड़ा करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिया है कि सड़क दुर्घटना के मामलों में घायल व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए। दुर्घटना के 1 घंटे के भीतर उचित इलाज मिल जाने पर घायल की जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। इस संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा या आदेश किया गया है कि घायल व्यक्ति को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने में नजदीकी निजी अथवा सरकारी अस्पताल मना नहीं करेंगे।
मंडलायुक्त ने यातायात पुलिस को निर्देशित किया है कि एक ही स्थान पर 5 से अधिक दुर्घटनाएं होने वाली ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए सूची उपलब्ध कराएं ताकि वहां पर सुधारात्मक कार्य कराए जा सके। समीक्षा में उन्होंने पाया कि बस्ती में 26, सिद्धार्थनगर में 17 तथा संत कबीर नगर में 24 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि ऐसे सभी स्थानों पर एक्सीडेंट प्रोन एरिया का बोर्ड लगाया जाए, संकेतक चिन्ह, रंबलिंग स्ट्रिप एवं डिजाइन में सुधार के कार्य कराए जाएं।
आईजी आर.के. भारद्वाज ने मंडल के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 15 दिन का अभियान चलाएं तथा उन्हें वैध ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्रेरित करें।     बैठक का संचालन आर.टी.ओ. रविकान्त शुक्ल ने किया। बैठक में   ए.डी. स्वास्थ्य डा. एन.के. पाण्डेय, ए.डी. बेसिक शिक्षा डा. एस.पी. त्रिपाठी, ए.आ.टी.ओ. ट्रांसपोर्ट अन्जनेय सिंह, पीडब्ल्यूडी के बी.बी. सिंह, ईई पीडब्ल्यूडी केशवलाल, ए.एम.ए. पंचायत विकास मिश्रा, सीओ, ईओ नगरपालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी, टीएसआई कामेश्वर सिंह तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।