Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

चंद्रगुप्त मौर्य प्रभा वंश महिला महाविद्यालय में जनसंख्या दिवस पर हुई गोष्ठी

महिला महाविद्यालय में जनसंख्या विस्फोट को लेकर हुआ चिंतन

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। चंद्रगुप्त मौर्य प्रभा वंश महिला महाविद्यालय मथौली बनकटी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सीफ्सा यूथ फ्रेंडली क्लीनिक द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित किया गया। इसमें जनसंख्या वृद्धि तथा इसके रोकथाम और इसके दुष्प्रभाव विषय पर पोस्टर व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिये रैली निकाली गई।
कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी सिफसा डॉ सुनील कुमार गौतम ने किया। कार्यक्रम अधिकारी  ज्योति पाल ने जनसंख्या में हो रही वृद्धि पर चिंता जताते हुए परिवार नियोजन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ अनिता मौर्य ने जनसंख्या वृद्धि तथा इसके रोकथाम पर अपने विचार साझा किये। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ अनिल मौर्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम में भागीदारी के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस अवसर पर  सरोज मौर्य,  नीलम मौर्य  श्रृंखला पाल,  शिखा पांडे, श्रेया पांडे, शाहनुमा अंजुम ,सरस्वती, विजय यादव सुधीर मोहन, सुनील कुशवाहा, अखंडपाल, राजीव आदि अपस्थित रहे।