Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मुकदमों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंडलायुक्त

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा है कि आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेशन ऑफ प्रोसीजर (SOP) निर्धारित करें। प्रत्येक स्तर पर आख्या लगाने का ठोस आधार हो, सभी अधिकारी, कर्मचारी इसका पालन करें ताकि कम समय में अधिक से अधिक शिकायतें गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित हो सके। मंडलायुक्त सभागार में राजस्व कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में समय का पालन हो, स्थलीय निरीक्षण को प्राथमिकता दी जाए। अधिकारी मौके पर जाएं, तो दोनों पक्षों के अतिरिक्त अन्य ग्रामीण को भी सुने। गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारण ना करने वाले दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही भी करने का उन्होंने निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि मुकदमों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संबंध में राजस्व परिषद से मार्ग निर्देश भी प्राप्त हुए हैं। प्रत्येक पीठासीन अधिकारी निर्धारित तिथि पर कोर्ट में अवश्य बैठे तथा मुकदमों की सुनवाई करें। उन्होंने कहा कि तहसील के निरीक्षण के दौरान वे स्वयं भी मुकदमों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
मंडलायुक्त ने कहा कि विगत दिवस पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा द्वारा बैठक में दिए गए निर्देश का सभी अधिशासी अभियंता विद्युत एवं अधीक्षण अभियंता अनुपालन सुनिश्चित करें,

उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत शासन के नए निर्देश के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों एवं आबकारी की दुकानों को भी पंजीकरण कराना अनिवार्य है। संबंधित विभागीय अधिकारी अभियान चलाकर सभी दुकानों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।  बाढ़ संबंधित तैयारी की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि भीषण बाढ़ की स्थिति में स्टीमर आदि की व्यवस्था करें।

मंडलायुक्त ने कहा कि आगामी 22 जुलाई तथा 15 अगस्त को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सभी अधिकारी, कर्मचारियों को एक-एक पेड़ लगाने के लिए शासन द्वारा निर्देशित किया गया है। सभी अधिकारी, कर्मचारी वृक्षारोपण करके इसकी सूचना वन विभाग को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने गड्ढो की खुदाई, नर्सरी से पौधे प्राप्त करने तथा समय से उसका रोपण करने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
बैठक का संचालन अपर आयुक्त राजीव पांडे ने किया। इसमें जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, संजीव रंजन, संदीप कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी नवीन कुमार शाक्य, एडीएम उमाशंकर, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, उपनिदेशक मंडी ज्योति यादव, आरटीओ रविकांत शुक्ला, उपसंचालक चकबंदी हरिश्चंद्र, आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।