Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

संपूर्ण वैश्य सेना ने लगाया रक्तदान शिविर

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। शनिवार को संपूर्ण वैश्य सेना द्वारा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार निगम के संयोंजन में शास्त्री चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कुल 36 लोगों ने रक्तदान किया। नगर अध्यक्ष संदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष जिला अध्यक्ष  अशोक कुमार के जन्म दिन पर रक्तदान किया जाता है जिससे लोगों की जान बचायी जा सके। रक्तदान को इसीलिये महादान कहा गया है कि हम रक्त देकर ऐसे मरीजों की जान बचाने का माध्यम बनते हैं जिन्हेें इसकी सख्त जरूरत है। संपूर्ण वैश्य सेना के प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता ने पदाधिकारियों और सदस्यों का आवाहन किया कि वे समाज की बेहतरी के लिये अपना योगदान दें। सेवा के माध्यम से ही वैश्य सेना को मजबूती मिलेगी। कहा कि रक्तदान शिविर की पहल सराहनीय है। ऐसे और रचनामक कार्य किये जाने चाहिये। युवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने युवाओं का आवाहन किया कि वे अच्छे कार्य कर समाज में अपना स्थान बनाये। रक्तदान करने और शिविर को सम्पन्न कराने वालों में कुलदीप जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, वैद्यनाथ गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आदित्य कसौधन, ओंकार जायसवाल, रमेश कुमार गुप्ता, विवेक निगम, वृजेश सिंह, सौरभ कसौधन, आनन्द राजपाल, सूर्य प्रकाश शुक्ल, महेश यादव, राजवेन्दर सिंह, मनोज सिंह, चन्द्रभान गुप्ता, सूरज कुमार आदि शामिल रहे।