Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बस्ती सुगर मिल के नीलामी की सूचना पर मिल कर्मचारियों मे हडकम्प, दे रहे हैं धरना

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । बस्ती सुगर मिल पर 60 करोड़ रूपया बकाया है। 28 सितम्बर को सुगर मिल नीलाम होगी। नीलामी से मिलने वाली धनराशि से गन्ना किसानों का भुगतान किया जायेगा। ये खबर अखबार में प्रकाशित होते ही मिल के कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गयी और दूसरे दिन से मिल गेट पर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि उनका मिल पर लाखों रूपया बकाया है। उनके बकाये का भुगतान करने के बाद ही कोई और भुगतान किया जाये।
इससे पहले मिल को किसी कीमत पर कटने नही देंगे। आपको बता दें घाटा दिखाकर 2012/2013 में सुगर मिल को बंद कर दिया गया था। वाल्टरगंज सुगर मिल को भी घाटा दिखाकर 2017/18 में बंद किया जा चुका है। कर्मचारियों को उनके देयों के भुगतान के लिये अनेकों बार वादे किये गये लेकिन बकाया आज भी बना हुआ है। अब जब मिल के नीलामी की खबर सार्वजनिक हुई है तो कर्मचारियों ने आरपार के संघर्ष का ऐलान कर दिया है।
संजय कुमार सिंह, कमलेश सिंह, कोदई चौधरी, रामनाथ आदि ने कहा समस्त देयों का भुगतान करने से पहले प्रशासन मिल कटवाने के बारे में न सोचे, वरना कर्मचारी आमरण अनशन को मजबूर होगा और अदालत का दरवाजा खटखटायेगा। इस बीच कोई भी अनहोनी या अप्रिय घटना हुई तो स्थानीय प्रशासन इसका जिम्मेदार होगा। धरने में प्रमुख रूप से सतीश सिंह, विनोद सिंह, उत्तम कुमार, मेहीलाल, शिवप्रसाद, नरसिंह, जगरनाथ, रामतेज, रामशब्द, ओमप्रकाश, ओपी सिंह, काशीराम, रामदास, विन्देसरी सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, लालजी सिंह आदि शामिल हैं।