Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

योगी सरकार के जीरो टेलरेंश नीति पर भारी पडता क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय का बाबू सुनील पाण्डेय

-कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार पाण्डेय के आपराधिक कृत्य को छिपा कर विभागीय मंत्री ने दे दिया क्लीन चिट

-डीएम द्वारा गठित दो सदस्सीय टीम के जांच मे दोषी पाया गया था लिपिक, डीएम ने शासन को लिखा था पत्र

-डीएम के डीओ लेटर पर निलम्बित हुआ था लिपिक, लिपिक सुनील पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का था मामला

-कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार पाण्डेय के क्रिया कलापों से हैरान परेशान हैं जिले के आला अधिकारी

-शिकायतकर्ता पर प्राणधातक हमला करने का भी आरोपी है लिपिक

रिर्पोट- रणजीत उपाध्याय

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती। जिनके जेबों मे भरपूर रूपया हो और गजब का राजनीतिक पकड हो उसके लिए कोई काम चाहे नाजायज ही सही कठिन नही है। यह सभी गुण अगर व्यक्ति मे मौजूद हो तो गंभीर से गंभीर अपराध को छिपाया और दबाया जा सकता है। यह पक्तियां क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय बस्ती मे तैनात कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार पाण्डेय पर सटीक बैठता है। इस कनिष्ठ सहायक के इशारे पर नेता मंत्री ही नही शासन भी अंगुलियों पर नाचने को मजबूर हो जाता है। इस प्रकरण मे हेराफेरी गलत को सही साबित करने मे योगी सरकार के विभागीय मंत्री ने भी कोई कोर कसर नही छोडा और आपराधिक प्रवृत्ति के कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार पाण्डेय को क्लीन चिट देते हुए उसे सेवा मे बहाल कर दिया। जिसकी चर्चा आम है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव निवासी वेद प्रकाश मिश्र की गंभीर शिकायती प्रार्थना पत्र पर डीएम बस्ती ने दो सदस्सीय टीम का गठन कर प्रकरण के जांच के निर्देश दिए थे। टीम मे शामिल उपजिलाधिकारी सदर विनोद कुमार पाण्डेय व उप जिलाधिकारी रूधौली गिरीश कुमार झा ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय बस्ती मे तैनात कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले का जांच किया। जिसमें अधिक सम्पत्ति अर्जित करने की पुष्टि हुई। जांच अधिकारियों ने डीएम बस्ती को प्रेषित अपने रिर्पोट मे लिखा है कि वर्ष 2018 से 2021 के बीच कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा कुल 05 दस्तावेज बैनामा लिखाया गया है। जिसमे प्रतिफल के रूप मे कुल रूपये 53,30.000-00 का भुगतान किया गया अंकित है। जांच अधिकारियों ने लिखा कि लिपिक सुनील कुमार पाण्डेय के वेतन तथा कृषि से वर्ष 2018- 22 तक कुल आय 23.87 लाख रूपये है। ऋण की कटौतियां भी इनके वेतन की धनराशि से ही की गयी होगी तथा इस दौरान उनके द्वारा कुल 31.05 लाख प्रतिफल भुगतान कर सुनील कुमार स्वयं तथा अपनी पत्नी संगीता के नाम भूमि का क्रय किया गया है। प्रथम दृष्टया शिकायत की पुष्टि होने के साथ ही आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने की पुष्टि होती है। जांच अधिकारियों ने अपनी रिर्पोट डीएम को कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया । प्राप्त रिर्पोट तथा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निदेशक मानवेन्द्र सिंह ने 04 अक्टूबर 2024 को सुनील कुमार पाण्डेय को निलम्बित करते हुए अम्बेडकर नगर कार्यालय से सम्बद्व कर दिया और सम्पूर्ण प्रकरण की जांच हेतु मुख्य विकास अधिकारी बस्ती को नामित कर दिया।
बताया जाता है कि जुगाडू लिपिक सुनील कमार पाण्डेय अपने रूयों की ताकत तथा राजनैतिक पकउ के बल पर विभागीय मंत्री और निदेशक को अपने प्रभाव मे लेकर 19 मार्च 2025 को सेवा मे बहाल होने मे सफल रहा। लिपिक पर जांच मे दोषी पाये गये मामलों पर गंगाजल छिककर पाक व साफ कर दिया गया।
शिकायतकर्ता वेद प्रकाश मिश्र के अनुसार लिपिक सुनील कुमार पाण्डेय ने धोखाधडी करके 20 लाख से अधिक धन ऐंठने मे फल रहा। जिसके सम्बन्ध मे थाना कप्तानगंज मे सुनील कुमार पाण्डेय, अतुल कुमार पाण्डेय, संगीता व प्रवीण चौधरी के विरूद्व मु0अ0स0 0077 धारा 394, 406, 420, 427, 504 व 506 दर्ज हैं। श्री मिश्र ने बताय कि जबसे लिपिक सुनील कुमार पाण्डेय के विरूद्व लगातार कार्यवाही हो रही है तब से वह आग बबूला है और मेरी हत्या कराने का कुचक्र रच रहा है। वह मेरे उपर प्राणधातक हमला भी करा चुका है इस सम्बन्ध मे भी थाना कप्तानगंज मे सुनील के विरूद्व आपराधिक मामला पंजीकृत है।