प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा,विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में लगभग 2500 लोगो व 15 बैल गाड़ी,117 ट्रेक्टर के साथ 2.5 किलोमीटर की भव्य रैली शहर थाना तक जा कर राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन दिया गया

छत्तीसगढ़ में किसानों की मांगों को लेकर भाजपा का धरना भाटापारा विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में आज भाटापारा मंडी प्रांगण के सामने धरना प्रदर्शन हुआ..बैल गाड़ी में स्वयं चला कर विधायक शिवरतन शर्मा और ट्रैक्टर में कार्यकर्ताओं के लेकर धरनास्थल से शहर थाने पहुंचे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि जिस तरह चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार ने कई बिंदुओं का घोषणा पत्र तैयार कर जनता को झांसे में लेकर पूर्णबहुमत से सरकार बनाई है वही सरकार के दो साल पूरे होते ही आमजन अपने आप को ठगा सा महशुस करने लगा है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद न तो किसानों का धान तय सीमा में खरीदा गया, न ही किसानों को बोनस मिला और न ही किसानों का धान एक मुश्त पच्चीस सो रुपये में खरीदा गया। शर्मा ने कहा कि किसानों के लिए जो वादे किए थे, “शायद सरकार उन वादों को भूल चुकी है,, शर्मा ने सरकार की नीतियों को गिनाया इन्होंने बताया कि 15 सालो रमन सरकार में किसानों का स्तर किस स्थान में था और आज कांग्रेस सरकार में किसानों की क्या दशा है। आज किसानों को बारदाने के लिए कितनी मुस्किलो का सामना करना पड़ रहा है ,,भुपेश सरकार ने हर वर्ग को ठगा है पर किसानों के हित के लिए भारतीय जनता पार्टी आज विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम हुआ है और 22 को जिला स्तरीय धरना कार्यक्रम किया जाएगा.
भाजपा के जिला पदाधिकारी,सभी मंडल के पदाधिकारी, महिला मोर्चा,युवा मोर्चा,प्रकोष्ठ धरना स्थल पर भाटापारा में बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे से चल रहे इस धरने में जिला महामंत्री राकेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल पांडेय,जिलाध्यक्ष भाजयूमो आनंद यादव,जिला मंत्री महाबल बघेल,पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मार्कण्डेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन बांधे,मंडल अध्यक्ष डब्लू ठाकुर, धनीराम साहू,महामंत्री पवन वर्मा,रोशन साहू,योगेश अनन्त,गोपाल देवांगन, देवक साहू,मथुरा यदु, चंद्रमणि तिवारी,छोटे लाल यादव,कमलेश साहू,विधायक प्रतिनिधि धीरज जैन,आशिष जायसवाल, सूर्यकान्त ताम्रकार,सुरेश मिश्रा, राजीव शर्मा, परस देवांगन,चंद्रप्रकाश साहू, सियाराम साहू,हेम सिह चौहान,सुनील यदु,राजा कामनानी,रामु साहू, सतीश सोनी,जिलापंचायत शंकर ध्रुव,प्यारे रजक,बहोरिक यदु,आयशा खान,नीरा साहू,चन्द्रकला,पुरुषोत्तम यदु,सुनन्द मिश्रा, संजय शुक्ला,हारून,सुभम राजपूत, पिंटू,रिंकू,भरत डहरिया, गोवर्धन डहरिया,भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन