Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने नवनिर्मित वेयरहाउस का किया निरीक्षण

बस्ती – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने निर्वाचन कार्यालय के नवनिर्मित वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम अभय कुमार मिश्र, तहसीलदार पवन जायसवाल, एसोसी अनिल कुमार राय, जेई यू0पी0 सिडको एके पाण्डेय, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एव कर्मचारीगण उपस्थित रहें। उन्होने सभी कमरो में जाकर बीबी पैड मशीन के रख-रखाव को देखा तथा कमरे में नमी पाये जाने पर उन्होने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि नमी को दूर करने का उचित प्रबन्ध करें। उन्होने कहा कि परिसर को पूरी तरह साफ-सफाई कराकर जमीन का समतलीकरण कराये तथा जो भी अधूरे कार्य है उसे तत्काल पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान उन्होने परिसर में लगे सीसी टीवी कैमरे के बारे जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक रिकार्डिंग को संरक्षित रखा जाय। उन्होने विजिटर रजिस्टर का अवलोकन कर रजिस्टर में हस्ताक्षर भी किया।