Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

02 मार्च से जारी व्यापारियों का धरना आज स्थगित

बस्ती – चर्च कम्पाउण्ड से विधि विरूद्ध ध्वस्त की गयी दर्जनों को पुनः स्थापित करने तथा सील की गई दुकानों का ताला खोलने की मांग को लेकर 02 मार्च से जारी व्यापारियों का धरना आज स्थगित हो गया। नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी ने धरनास्थल पहुंचकर पीड़ित व्यापारियों से ज्ञापन लिया और प्रशासनिक स्तर पर विचार विमर्श कर समस्या का हल निकालने का भरोसा दिलाया।
फिलहाल 14 दिनों तक चला धरना बेनतीजा रहा। प्रशासनिक संवेदनहीनता पीड़ित व्यापारियों पर भारी पड़ी। धरने को शुरू से समर्थन दे रहे बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सूर्यकुमार शुक्ल ने कहा बिना कोई रोडमैप तैयार किये दर्जनों दुकानों को मिनटों में ध्वस्त कराये जाने के मामले में प्रशासनिक अधिकारियों के पास कोई जवाब नही है, और न ही समस्या का सम्यक समाधान। ऐसे में बेबस लाचार व्यापारियों ने धरना स्थगित कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि अच्छा खासा चलता हुआ व्यापार जिस दिन उनसे छीना गया था वह उन्हे कभी नही भूलेगा।
इसलिये हर महीने की उसी तारीख को जब तक उनके रोजी रोटी की व्यवस्था नही हो जाती वे अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। धरने के दौरान व्यापार मंडल के सुनील गुप्ता, कांग्रेस नेता अंकुर वर्मा, डा. दीपेन्द्र सिंह, विवेक श्रीवास्तव, नोमान अहमद, समाजवादी पार्टी के महेन्द्रनाथ यादव, बसपा के जयहिंद गौतम, ‘आप’ के रामयज्ञ निषाद पीड़िता व्यापारियों का दर्द बांटते रहे। आज के धरने में महेश सिंह, प्रमुख रूप से दिलीप श्रीवास्तव, अनिल सिंह, अम्बिकेशधर द्विवेदी, तेजनारायण शुक्ल, शिवओम गुप्ता, अशोक कुमार, समरेन्द्र सिंह, दिलीप यादव, जगदीश गुप्ता, दीनदयाल, विशाल गुप्ता, जयप्रकाश, कल्लू, मो. उमर आदि मौजूद रहे।