Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

छात्रों में वार्षिक परीक्षाफल का वितरण, पुरस्कृत हुये मेधावी

बस्ती – शनिवार को शाइन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस गांधीनगर में के कक्षा 6 से 11 तक के छात्रों का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कक्षाओं में सर्वाधिक अंक पाने वालों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। चेयरमैन अयाज अहमद ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अंक पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कहा कि कोरोना संकट काल में शिक्षा क्षेत्र और छात्रों का बहुत नुकसान हुआ। इसके बावजूद छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। वे आगामी कक्षाओं के लिये कड़ा श्रम कर सफलता अर्जित करंे। जिन्हें कम अंक मिले हैं उन्हें और अधिक ध्यान देना चाहिये।
प्रिन्सपल मो. आसिफ ने बताया कि कक्षा 6 में आयशा खान, नाजिया खातून, निदा परवीन कक्षा 7 में साबरीन अनीस, जैनब खान, अलीमुन्तजिर, कक्षा 8 में रिदा, अदील, जैद, अब्दुल्ला, तसमिया, नुजहत को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी क्रम में कक्षा 9 में प्रिंस यादव, निशात, अर्शी एवं कक्षा 11 में समीरा, सना, आदित्य, को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर डायरेक्टर जे.एस. वर्मा, अली अरशद, सौरभ, तृपुन्जय पाण्डेय, बन्टी, दिलीप पाण्डेय आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।