Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा की सरकार में उपेक्षित हैं विश्वकर्मा समाज के लोग-राम आसरे विश्वकर्मा 700 से अधिक वादकारियों ने सीएम को भेजा पत्र, त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने ... जयन्ती पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य-सीएमओ पूजन अर्चन के साथ भगवान श्रीराममय हुआ कैली का डायलसिस यूनिट योगी सरकार के जीरो टेलरेंस नीति पर खौलता पानी डाल रही है बस्ती पुलिस सम्पूर्ण समाधान दिवस में 98 मामलें में 06 का निस्तारण जेण्डर रेसियों बढाने के लिए घर-घर सर्वे करके भरवायें मतदाता फार्म: मण्डलायुक्त डीएम एसपी से मिले अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, संचालित योजनाओं पर चर्चा भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग

पर्यटन विभाग का एक साथ 373 विधानसभा क्षेत्रों में शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित

बस्ती – वर्तमान सरकार के 4 साल पूरा होने पर पर्यटन स्थलों के सतत् विकास हेतु मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अन्तर्गत रू0 180 करोड़ की लागत से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यो का शिलान्यास मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आनलाईन किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थल का उच्चस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकास करने, पर्यटन स्थल पर सेवा प्रदाताओं को आकर्षित करने, जिससे निवेश व रोजगार के अवसर सृजित हो सकेंगेे तथा पर्यटन स्थलो पर मूलभूत सुविधाओ का उच्चीकरण किए जाने से स्थानीय व घरेलू पर्यटको में वृद्धि होगी। प्रदेश में पहली बार पर्यटन विभाग का एक साथ 373 विधानसभा क्षेत्रों में शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनपद बस्ती के विधानसभा बस्ती सदर में विधायक दयाराम चौधरी ने शंकर नगर चौराहा रधुनाथपुर सम्पर्क मार्ग से गौरा सम्पर्क मार्ग ल0 0.400 किमी0 लागत रू0 23.70 लाख, जेटुआ सम्पर्क मार्ग ल0 0.900 किमी0 लागत रू0 53.25 लाख, जामडीह सम्पर्क मार्ग से लबनापार मार्ग ल0 1.000 किमी0 लागत रू0 39.62 लाख, गोडरा तेलियाडीह मार्ग से लोहरौली मार्ग के विशेष मरम्मत के कार्य ल0 3.500 किमी0 लागत रू0 37.08 लाख शिलान्यास किया। विधानसभा हर्रैया में विधायक अजय सिंह ने श्रृंगीनारी मेढाये रजवापुर विक्रमपुर (घुसैनिया बाबा) सम्पर्क मार्ग के चैड़ीकरण एवं सृदृढीकरण लम्बाई 15.30 लागत रू0 2199.91 लाख, विशेषरगंज बसन्तपुर कसियापुर रेवरादास मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के चैड़ीकरण एवं सृदृढीकरण लम्बाई 10.80 लागत रू0 1616.75 लाख, कोहारपुरवा चैधरीपुरवा लेपित मार्ग से कसियापुर बसन्तपुर मार्ग तक लिंक रोड लम्बाई 0.900 लागत रू0 68.82 लाख, परसरामपुर किमी0 11 से जगन्नाथपुर मार्ग किमी0 2 से चनगहवा मार्ग लम्बाई 1.60 लागत रू0 99.70 लाख का शिलान्यास किया। विधानसभा कप्तानगंज मंे विधायक रामचन्द्र शुक्ल ने टिनिच कप्तानगंज मार्ग (अ0जि0मा0) किमी0 9.00 से 15 (853) किमी0 (लम्बाई 6.853 किमी0) के चैड़ीकरण एवं सुदृढीकरण लम्बाई 6.85 लागत रू0 1462.60 लाख, दुबौलिया कप्तानगंज मार्ग (अ0जि0मा0) किमी0 0.00 से 8.400 किमी0 (लम्बाई 8.400 किमी0) का चैड़ीकरण एवं सुदृढीकरण लम्बाई 8.40 लागत रू0 2293.81 लाख, आमभारी लेपित मार्ग से घोघरिया घाट लेपित मार्ग तक लिंक मार्ग लम्बाई 1.00 किमी0 लागत रू0 61.93 लाख, ककुआरावत से पुरवा ककरहवा मार्ग लम्बाई 2.00 किमी0 लागत रू0 119.88 लाख का शिलान्यास किया। विधानसभा महादेवा में विधायक रवि सोनकर ने श्रीरामजानकी मार्ग दोफड़ा से कोरमा सम्पर्क मार्ग लम्बाई 2.30 किमी0 लागत रू0 138.11 लाख, कप्तानगंज पिपरागौतम अकारी मार्ग से दबिला घाट से कोहल सम्पर्क मार्ग लम्बाई 2.60 किमी0 लागत रू0 153.29 लाख, भटपुरवा से बिचऊपुर सम्पर्क मार्ग लम्बाई 0.900 किमी0 लागत रू0 59.75 लाख का शिलान्यास किया। विधानसभा रूधौली में मुख्य अतिथि जयेश प्रताप जायसवाल द्वारा नकथरी सम्पर्क मार्ग लागत रू0 38.65 लाख, रमवापुर सम्पर्क मार्ग 46.79 लाख, पड़रियाचेत सिंह से हटवा मार्ग लागत रू0 25.28 लाख से नवनिर्माण तथा पचपेड़वा से रूधौली अस्पुर मार्ग का रू0 48.46 लाख से मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया गया।
इसके साथ ही विधायकगण द्वारा विधानसभा बस्ती स्थित पाण्डेय पोखरा बालाजी मंदिर का पर्यटन विकास लागत रू0 49.78 लाख, विधानसभा हर्रैया स्थित थाना खास शिव मंदिर का पर्यटन विकास लागत रू0 50 लाख, विधानसभा महादेवा मेे स्थित मरही माता मंदिर का पर्यटन विकास लागत रू0 49.98 लाख, विधानसभा रूधौली मे स्थित प्राचीन शिव मंदिर सेवईडीह का पर्यटन विकास लागत रू0 50 लाख तथा विधानसभा कप्तानगंज में स्थित झुंगीनाथ मंदिर का पर्यटन विकास लागत रू0 49.98 लाख कार्यो का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सभी विधायको ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का लोकार्पण भी किया।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा बस्ती में सीडीओ राजेश प्रजापति, रूधौली में एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल तथा डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, महादेवा में अपर उप जिलाधिकारी राजेश सिंह, कप्तानगंज में जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला एवं अपर जिलाधिकारी अभय प्रताप मिश्र एवं जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव, हर्रैया में ज्वाइंट मजिस्टेªट नन्दकिशोर कलाल, बीडीओ श्वेता वर्मा उपस्थित रहे।