Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कोविड वैक्सिन लगवाने हेतु चलाया जागरूकता अभियान

बस्ती – रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा जिला अस्पताल के परिसर में कोविड वैक्सिन लगवाने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। क्लब अध्यक्ष किशन गोयल और सचिव रोटेरियन मुनुरूद्दीन ने स्वंय कोरोना का पहला डोज लगवाने के साथ ही लोगों को प्रेरित किया। क्लब की ओर से वैक्सीन लगवाने वालों में फल का वितरण करने के साथ ही जलपान भी कराया गया।
कार्यक्रम में क्लब उपाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और बचाव के लिये इसे अवश्य लगवाना चाहिये। कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क और दूरी बनाये रखना आवश्यक है। क्लब पीआरओ लक्ष्मीकान्त पाण्डेय केन्द्र प्रभारी सचिन तथा अन्य जिला चिकित्सालय के डाक्टर सुमिर गोयल आदि मौजूद रहे।