Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बस्ती की शान प्रतियोगिता में छा गये कलाकार, मिला पुरस्कार

बस्ती । सोशल मंच की ओर से छात्रों में रचनात्मक प्रतिभा के विकास हेतु पचपेड़िया स्थित कैफे बैक वेन्चर के परिसर में ‘बस्ती की शान’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेते हुये नृत्य, गायन, काव्य, नाटक विधा में अपनी दक्षता का लोहा मनवाया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों के साथ ही सात्वंना पुरस्कार देकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया।
यूथ आइकन सूरज श्रीवास्तव एवं अभिषेक श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य में अमित गुप्ता गायन में राशी श्रीवास्तवा काव्य में आदित्य उपाध्याय तथा नाटक में प्रतीक खिलयानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया निर्णायक के रूप में डॉ.रंजना अग्रहरी, सिम्मी भाटिया, अभिषेक श्रीवास्तव तथा सुकृति चंद्रा रही।  स्पेशल परफॉर्मेंस से शांभवी त्रिपाठी,वागर्थ सांस्कृत्यायन,  सौरभ शुक्ला ऋषभ श्रीवास्तव ने खूब तालियाँ बटोरी।  संचालन  सूरज श्रीवास्तव एवं आकृति गुप्ता ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जस्ट क्लिक, श्री राम पब्लिक स्कूल तथा स्पोर्ट स्टेशन आदि ने सहयोग किया।
मुख्य रूप से डॉ डीके गुप्ता,अंकुर वर्मा, देवेन्द्र श्रीवास्तव, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, उपेन्द्र  श्रीवास्तव ‘विशाल’, अर्पण श्रीवास्तव ‘चंदन’, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, भावेश पाण्डेय, वैभव पाण्डेय, सुरेन्द्र चौधरी, उत्कर्ष श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव के साथ ही बड़ी संख्या में कला प्रेमी शामिल रहे।