Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पीड़ित मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए डीएम ने किया समिति का गठन

बस्ती।  कोविड-19 महामारी से पीड़ित मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने एक समिति का गठन किया है। यह समिति ऑक्सीजन संबंधित संपूर्ण व्यवस्था तथा उपयोगिता सुनिश्चित कराएगी। अपने आदेश में उन्होंने कहा है कि कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है तथा अल्प समय में ही इसकी व्यवस्था वाहन द्वारा किया जाना है। इस परिवहन में ईंधन एवं वाहन पर खर्च का भुगतान संबंधित अस्पताल द्वारा किया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई इस समिति में उप जिलाधिकारी सदर मो0नं0-9454415903, तहसीलदार सदर मो0नं0-9454415909, जिला प्रशिक्षण अधिकारी मो0नं0-8765957373, डीपीआरओ मो0नं0-7906193150, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मो0नं0-8005441346, जिला पूर्ति अधिकारी मो0नं0-7839564733 तथा ओपेक कैली चिकित्सालय के डॉक्टर अवधेश चैधरी मो0नं0-9415193455 नामित किए गए हैं।
उन्होने उप जिलाधिकारी सदर एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी को आक्सीजन से संबंधित सम्पूर्ण व्यवस्था/उपलब्धता सुनिश्चित कराने का दायित्व सौपा है। साथ ही डाॅ0 अवधेश चैधरी को ओपेक कैली अस्पताल में आक्सीजन की उपलब्धता तथा प्रति घण्टे हुए खपत एवं रिजर्ब उपलब्धता की जानकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को आक्सीजन के लोडिंग/अनलोडिंग हेतु सफाई कर्मचारियों की ड्यिूटी लगाने, तहसीलदार सदर आक्सीजन गैस आपूर्ति करने वाले विभिन्न एजेन्सियों पर निगरानी तथा लेखपालों की ड्यिूटी लगाने एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को आक्सीजन की आपूर्ति हेतु मांग करने पर 05 मिनट के अन्दर वाहन की व्यवस्था कराने तथा भुगतान हेतु बिल संबंधित अस्पताल को भेजने का एवं जिला पूर्ति अधिकारी को आक्सीजन गैस के परिवहन हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा उपलब्धत कराये गये वाहन में पर्याप्त ईधन की व्यवस्था तथा भुगतान हेतु बिल संबंधित अस्पताल को भेजने का दायित्व दिया है।
उन्होने जिला प्रशिक्षण अधिकारी को समुचित रिकार्ड-कीपिंग तथा कौन से रिफरल से किस अस्पताल को कितने सेलेण्डर किस वाहन के माध्यम से उपलब्ध कराये गये एवं इसके लिए अतिरिक्त वाहन पर हुये व्यय-भार के लेखा-जोखा का दायित्व दिया है।