Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

चुनाव डियूटी में लगे शिक्षकों ने सौपा ज्ञापन, किया सुरक्षा किट देने की मांग

बस्ती । गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के जनपदीय अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियो के प्रतिनिधि मण्डल ने  जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर शिक्षक समस्याओं के समाधान, कोराना संकट काल में उनके जीवन की सुरक्षा हेतु संसाधन उपलब्ध कराये जाने की मांग किया।
संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने ज्ञापन सौंपते हुये कहा कि कोरोना महामारी का संकट बढता जा रहा है, चुनाव सम्पन्न कराकर लौटे शिक्षक श्रीकृष्ण श्रीवास्तव, एवं शिक्षा मित्र अशोक कुमार की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो जाने के कारण शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, अनुचर भयभीत हैं। शिक्षिका श्रीमती भागवंती देवी की भी कोरोना से मौत हो गई है। मांग किया कि चुनाव डियूटी में जाने वाले शिक्षकांे को थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताना, पी.पी.ई.किट  उपलब्ध कराया जाय।
संघ के जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि दिव्यांग, पति, पत्नी, गर्भावस्था गंभीर बीमारी, छोटे शिशु की देखभाल, शादी विवाह आदि कारणों से जिनकी चुनाव में डियूटी रोके जाने का आग्रह किया गया था उसका पालन अभी तक नहीं हो पाया है। इसका पालन सुनिश्चित कराया जाय।
संघ उपाध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव ने कहा कि 69000 भर्ती के द्वितीय बैच 36590 के नव नियुक्त शिक्षकांे का पुलिस वेरीफिकेशन लम्बित है, उसे प्राथमिकता से कराया जाय। इसी कड़ी में दो शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के आधार पर वेतन भुगतान सुनिश्चित कराया जाय।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सुधीर तिवारी, अविनाश दूबे, शिव प्रकाश सिंह, अनिल पाठक, अशोक यादव, डा. प्रमोद सिंह, राजेश गिरी, सन्तोष पाण्डेय, शिव रतन, नीरज सिंह, देवेन्द्र सिंह, राजकुमार तिवारी, गणेश सिंह, अनूप प्रपन्न मिश्र, शेषमणि पटेल, मो. मुस्तकीम, रूकुनुद्दीन, राकेश सिंह, सुरेश गौड़, सनद पटेल, दिनेश सिंह, राजेश दूबे, आशीष दूबे आदि शामिल रहे।