Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कोविड-19 के मरीजो के लिए खरीदे गये 100 नये जम्बो आक्सीजन गैस सिलेण्डर

बस्ती।  जिले में कोविड-19 के मरीजो के लिए  आक्सीजन व्यवस्था को सुदृृढ करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर मेडिकल कालेज द्वारा 100 नये जम्बो आक्सीजन गैस सिलेण्डर खरीदे गये है, जो आज शाम प्राप्त हो गये है। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज पहुॅचकर आक्सीजन की व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा उन्होने अधिकारियों के साथ बैठक करके वहाॅ संसाधनों की समीक्षा भी किया था। सीएमएस डाॅ0 सोमेश द्वारा यह बताया गया कि यहाॅ पर कोविड मरीजो के इलाज के लिए कुल 300 बेड है जिसमें से 200 पर पाईपलाइन द्वारा आक्सीजन पहुॅचाने की व्यवस्था है। शेष 100 बेड पर सिलेण्डर द्वारा आक्सीजन पहुॅचायी जाती है।
जिलाधिकारी ने 100 नये आक्सीजन सिलेण्डर खरीदने का निर्देश दिया था, जो आज प्राप्त हो गये है। इस संबंध में खरीद अधिकारी डाॅ0 अनिल यादव ने बताया कि कुल 500 जम्बो सिलेण्डर खरीदने का आर्डर कम्पनी को दिया गया है, जिसमें से 100 आज प्राप्त हो गये। 100 सिलेण्डर अगले 03 दिन में प्राप्त हो जायेंगा। इससे हमारा आक्सीजन का बैकअप सिस्टम मजबूत होगा।
जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिया है कि 30 बेड का अतिरिक्त वार्ड कोविड संक्रंमित मरीजो के लिए तैयार किया जाय। उन्होने इसका निरीक्षण भी किया। उन्होने आक्सीजन कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा निर्देश दिया कि आक्सीजन का मिसयूज न हो। इसके लिए उन्होने एसडीएम सदर तथा उनके सहयोगी अधिकारी को आक्सीजन की मानीटरिंग करने का निर्देश भी दिया है।
बैठक में ज्वाइंट मजिस्टेªट नन्दकिशोर कलाल, एसडीएम सदर आशाराम वर्मा, सीएमएस डाॅ0 सोमेश, डाॅ0 जीएम शुक्ला, डीएसओ रमन मिश्र, सीओ आलोक प्रसाद, डाॅ0 अनिल यादव तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।