Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर वर्चुअल सेमिनार का हुआ आयोजन

बस्ती। कोरोना कॉल मे जो लोग नशा को छोड़ देंगे उन्हें जीवन में कभी कोई बीमारी हो ही नहीं सकता है उक्त विचार दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक वर्चुअल सेमिनार को संबोधित करते हुए समाज के विषय विशेषज्ञों ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि कोरोना ऐसी घातक बीमारी मे जो लोग धूम्रपान करते थे उन्हें ज्यादा तकलीफ हुआ और उन लोगों को ही कोरोना ने ज्यादा अपनी चपेट में लिया मृतकों की संख्या देखी जाए तो 20 परसेंट से अधिक इन्ही लोगों की है
वेबीनार के माध्यम से सेमिनार को संबोधित करते हुए हेमंत सिंह एवं विजय नारायण तिवारी ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध जनों को मिलकर के इस व्यापक बुराई को समाज से दूर भगाना होगा समय रहते यदि हम लोगों ने नहीं चेता तो वह दिन दूर नहीं जब धूम्रपान करने वालों की संख्या बद से बदतर हो जाएगी हर व्यक्ति का समाज के प्रति कुछ ना कुछ जिम्मेदारियां है उसी जिम्मेदारियों के तहत धूम्रपान के प्रति जागरूकता लाते हुए इस आदत से उन्हें मुक्त कराना होगा
वर्चुअल वेबीनार के माध्यम से समाज को आईना दिखाते हुए प्रख्यात समाजसेवी सुधीर सिंह एवं गौरी शंकर त्रिपाठी ने कहा कि नशा अपना ही नास नहीं करता है परिवार रिश्तेदार एवं अपने जानने वालों तक को बर्बाद कर देता है यदि हम आज ही से जागरूक हो जाएं तो हमें इस लत से छुटकारा मिल सकता है।
वर्चुअल सेमिनार को संबोधित करते हुए छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ मनोज सिंह ने कहा कि हमारे जानकारी में सरकारों को चाहिए धूम पान से संबंधित या नशा से संबंधित सभी उत्पादो को बंद कर देना चाहिए जो वस्तु समाज में जीवन के साथ नुकसानदायक है उसका उत्पादन तत्काल बंद होना चाहिए लेकिन किसी कारणवश यदि सरकार उत्पादन बंद नहीं कर रहा है तो जो चीज हमें नुकसान कर रहा है उसको हमें स्वयं ही बंद कर देना चाहिए।
वर्चुअल सेमिनार में दुर्गेश प्रताप सिंह, रमेश चंद्र, संतोष सिंह, गणेश त्रिपाठी, उमेश गोस्वामी, करुणानिधान, अजय श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।