Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने के निर्देश

बस्ती। मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है। विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि 01 अप्रैल 2017 के बाद से दैवी आपदा में आवास विहीन परिवारों को प्रथम आये प्रथम पाये के आधार पर आवास दिया जायेंगा।
उन्होने निर्देश दिया कि दैवी आपदा से प्रभावित अहैतुक सहायता प्राप्त परिवारों की सूची संबंधित तहसील से बीडीओ प्राप्त करें। उन्होने बैठक में उपस्थित सीएमओ को निर्देशित किया कि जेई, एईएस से प्रभावित परिवार की सूची ब्लाकवार उपलब्ध कराये। इसके अलावा जेई-एईएस से प्रभावित व्यक्ति के परिवार तथा कुष्ठ रोगी भी इस योजना के पात्र होंगे। समीक्षा में उन्होने पाया कि पिछले वर्ष तक सभी कुष्ठ रोगी आवास का लाभ प्राप्त कर चुके है। इस अवसर पर सीडीओ डा0 राजेश कुमार प्रजापति, पीडी कमलेश सोनी, सीएमओ डाॅ0 अनूप कुमार, एडीएम अभय कुमार मिश्र तथा खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थित रहें।