Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिला अस्पताल में विशेष अभिभावक बूथ का शुभारम्भ

बस्ती। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार आज जिला अस्पताल में विशेष अभिभावक बूथ का जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि इस बूथ पर 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावक टीका लगवायेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल ने बताया कि पूरे जिले में बीआरसी के माध्यम से ऐसे अभिभावको की सूची तैयार की जा रही है। इस अवसर पर सीएमओ डाॅ0 अनूप कुमार, एसीएमओ डाॅ0 फखरेयार हुसैन, सीएमएस डाॅ0 आलोक कुमार, आईएमए अध्यक्ष डाॅ0 अनिल कुमार श्रीवास्तव, डाॅ0 एके कुशवाहाॅ, यूनिसेफ के आलोक राय, डब्लूएचओ के डाॅ0 स्नेहल, यूएनडीपी के हरेन्द्र मिश्र, राकेश पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।