Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

धान की नर्सरी डालने के पूर्व बीज शोधन एवं भूमि शोधन जरूरी

स्ंावाददाता,बस्ती। उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) ने जनपद के किसान भाईयों से अपील किया है कि खरीफ में धान की नर्सरी डालने के पूर्व बीज शोधन/भूमि शोधन अवश्य करें। उन्होने बताया है कि भूमि शोधन की प्रक्रिया में भू-जनित कीट/रोगो के नियंत्रण हेतु ट्राईकोडरमा/ब्यूबैरिया वैंसियाना बायोपेस्टीसाइडस् की 2.5 से 3 किलोग्राम मात्रा अथवा क्लोरपायरीफास 20 प्रति ई0सी0 2.5 से 3 लीटर मात्रा प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करें।
उन्होने बताया कि बीज शोधन के लिए ट्राईकोडरमा की 100 ग्राम मात्रा 25 किलोग्राम बीज की मात्रा की दर से प्रयोग किया जा सकता है। जीवाणु झुलसा/जीवाणुधारी रोग/फाल्स स्मट रोग के नियंत्रण हेतु 25 किलोग्राम बीज के लिए 04 ग्राम स्टेªप्टोसाइक्लीन या 40 ग्राम प्लान्टोमाइसीन या 75 ग्राम थीरम या 50 ग्राम कार्बेडाजिम 50 प्रति डब्लू0पी0 को 8-10 लीटर पानी में रात भर भिगोकर दूसरे दिन छाया में सुखाकर नर्सरी डालें।