Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डियूटी मे लापरवाही पडा भारी, दो कर्मियों पर मुकदमा

 

सीएमओ ने स्वीपर को किया निलम्बित, एल0टी0 नितेश कुमार को पद से हटाने के लिए सेवा प्रदाता डूडा को भेजा पत्र

डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई, हडकम्प

कबीर बस्ती ब्यूरो,बस्ती। कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम के लिए तैनात कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी, मरवटिया द्वारा थाना नगर में एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है। इस मामले में सीएमओ ने स्वीपर/चैकीदार मो0 हसन को निलम्बित कर दिया है तथा लैब टेक्नीशियन नितेश कुमार को पद से हटाने के लिए सेवा प्रदाता डूडा को संस्तुति भेजा है।
उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की जाॅच के लिए सैम्पलिंग लेने हेतु एल0टी0 नितेश कुमार तथा स्वीपर/चैकीदार मो0 हसन की ड्यिूटी ग्राम सभा महरीपुर में लगी थी, जहाॅ वे वी0टी0एम0 में बिना नमूना लिये स्टिक को पैक कर रहे थे। ऐसा करते हुए उनका एक वीडियों भी वायरल हुआ है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सी0एम0ओ0 ने इनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही किया है।