Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण 03 से 15 जून तक

संवाददाता, बस्ती। जून 2021 के प्रथम चक्र का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 03 जून से प्रारंभ होगा, जो 15 जून तक चलेगा। इस वितरण चक्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी दोनों योजना के कार्डधारकों को प्रति यूनिट 03 किग्रा0 गेंहू व 02 किग्रा0 चावल, कुल 05 किग्रा0 खाद्यान्न निःशुल्क प्राप्त होगा। किसी भी कार्डधारक से खाद्यान्न का कोई मूल्य नहीं लिया जायेगा। आधार ऑथेन्टिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले लाभार्थियों को ओ0टी0पी0 आधार पर खाद्यान्न वितरण की तारीख 15 जून 2021 रहेगी। पोर्टबिलिटी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने वाले कार्डधारक 13 से 15 जून के मध्य अवशेष स्टॉक में से पोर्टबिलिटी पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। इस हेतु विक्रेता को पोर्टबिलिटी का आवंटन प्राप्त नहीं होगा। कार्डधारक अपने विक्रेता से उपरोक्त तिथियों पर सम्पर्क कर खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।