Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सैम्पल मिस्मैच पर डीएम खफा, सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश

लापरवाही पाये जाने पर दोषी कर्मचारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी पर होगी कडी कार्रवाई

कबीर बस्ती ब्यूरो,बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कोविड-19 का कप्तानगंज में 48, रूधौली में 47 तथा मरवटिया में 44 सैम्पल मिसमैच प्राप्त होने पर इसके लिए जिम्मेदारी तय करने तथा उनका वेतन रोकने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया है। एकीकृत कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेण्टर विकास भवन में कोविड-19 की समीक्षा में उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि कोविड-19 का सैम्पल तैयार करने, डिस्पैच करने, सीएमओ कार्यालय में प्राप्त कराने के लिए प्रत्येक चिकित्साधिकारी लिखित में कर्मचारी की ड्यिूटी लगाये तथा स्वयं भी इसका निरीक्षण करें।
उन्होने कहा कि कोविड-19 का सैम्पल एकत्र करने में आरआरटी टीम, सैम्पल टीम तथा अन्य संसाधन लगाये जाते है। किसी एक कर्मचारी के कारण सारी मेहनत पर पानी पड़ जाता है। इसे बर्दाश्त नही किया जायेंगा और अब लापरवाही पाये जाने पर दोषी कर्मचारी तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी पर कार्यवाही की जायेंगी। उन्होने कहा कि ओपेक कैली अस्पताल में भर्ती मरीजो से तथा होमआईसोलेशन में रह रहे संक्रमित व्यक्तियों से फीडबैक प्राप्त कर उनकी समस्याओ का निस्तारण किया जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि विद्यालयों में तैनात अन्य कर्मचारियों का भी सूची तैयार कर लिया जाय ताकि उनका टीकाकरण कराया जा सकें।
उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि गुरूवार को अपने कार्यालय में टीकाकरण सेशन आयोजित कराये तथा सभी कर्मचारियों, कोटेदारों का टीका लगवाना सुनिश्चित करें। 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावको की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने उनके कार्यालय में टीकाकरण के लिए दो टीम तैनात करने के लिए अर्बन के नोडल डाॅ0 एके कुशवाहाॅ को निर्देशित किया है।
बैठक में सीडीओ डाॅ0 राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डाॅ0 अनूप कुमार, डाॅ0 आलोक कुमार, डाॅ0 सोमेश श्रीवास्तव, डाॅ0 फखरेयार हुसैन, डाॅ0 सीके वर्मा, डाॅ0 एके कुशवाहाॅ, डाॅ0 आरके हलदार, रमन मिश्र, जगदीश शुक्ल एंव कंट्रोल सेण्टर के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।