Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिला अस्पताल के पीआईसीयू में बढ़ेगा 14 बेड

– तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी

स्ंावाददाता,बस्ती। कोरोना की तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर में सबसे ज्यादा बच्चों के कोरोना से प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में संचालित पीआईसीयू पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में वेंटीलेटरयुक्त बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। यहां पर पहले से ही पीआईसीयू में वेंटीलेटरयुक्त 15 बेड हैं।
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि चिल्ड्रेन वार्ड भवन की दूसरी मंजिल पर अतिरिक्त 14 बेड लगाए जा रहे हैं। सभी पर वेंटीलेंटर की सुविधा होगी। उनके यहां पहले से ही 15 बेड का पीआईसीयू संचालित है। जेई व एईएस मरीजों को यहां पर भर्ती किया जाता है। बच्चों में कोरोना की आशंका को देखते हुए बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। यहां पर्याप्त प्र्याप्त संख्या में बालरोग विशेषज्ञ मौजूद हैं। डॉ. वर्मा ने बताया कि वैसे तो जिला अस्पताल नान कोविड अस्पताल है, लेकिन यहां पर ट्रामा सेंटर होने के कारण पहले मरीज यहीं पर लाए जाते हैं।
जांच आदि की प्रक्रिया यहीं पूर्ण की जाती है। जांच में कोविड पॉजिटिव मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। इस दौरान मरीजों को जिला अस्पताल में बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों बस्ती भ्रमण के दौरान मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल के पीआईसीयू का निरीक्षण किया था। मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल के पीआईसीयू में उन्होंने पर्याप्त बेड की संख्या रखने को अधिकारियों को निर्देशित किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में 50 बेड तैयार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में 14 बेड बढ़ाया जा रहा है।