Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

खाद, बीज, कीटनाशक के दुकानदारों को लगेगा कोविड- 19 का टीका

जिला खाद समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश

कबीर बस्ती ब्यूरो, बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने खाद, बीज, कीटनाशक के बिक्री केन्द्रों को संचालित करने वाले तथा यहाॅ पर सेवा लेने वाले सभी किसानों का कोविड-19 का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। विकास भवन सभागार में आयोजित जिला खाद समिति की बैठक में उन्होने कम्पनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि समय से खाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जिला कृषि अधिकारी प्रत्येक सप्ताह खाद की उपलब्धता की रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध करायेंगे।
उन्होने कहा कि जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल, ओपेक कैली अस्पताल के अलावा 14 सीएचसी पर कोविड का टीका लगाया जा रहा था। हर्रैया, बभनान एवं अन्य स्थानों पर टीकाकरण केन्द्र बढाये गये है। इस क्षेत्र के थोक एंव फुटकर विक्रेता उनके कर्मचारी पल्लेदार, दुकानदार कोविड का टीका लगवाये। कोविड टीकाकरण का कार्ड दुकान पर प्रदर्शित करें।
समीक्षा में उन्होने पाया कि सहकारिता विभाग में 97 साधन सहकारी समितियों में लगभग 8000 सदस्य है। इसी प्रकार 07 गन्ना समितियों में लगभग 1.50 लाख गन्ना किसान सदस्य है। जिलाधिकारी ने सहायक निबन्धक सहकारिता तथा जिला गन्ना अधिकारी को अभियान चलाकर सभी सदस्यों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि दोनों विभाग अपने कार्यालय में वाररूम स्थापित करें तथा सदस्यों को टीकाकरण के लिए फोन करे और मेसेज भेजे।
उन्होने निर्देश दिया कि सभी डीलर कैशलेस भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इससे किसान अधिक मूल्य देने से बचेंगे तथा कोरोना से भी सुरक्षा होगी। कम्पनिया डीलर के लिखित मांग पत्र पर ही माइक्रोन्यूट्रेन्टस की आपूर्ति करेंगे। डीलर भी किसानों की मांग पर उन्हें बेचेंगे। साथ ही उन्हें माइक्रोन्यूटेªेन्टस के फायदे की जानकारी देंगे। यदि कही जबरदस्ती किसानों को इसे बेचते हुए शिकायत प्राप्त होगी तो लाइसंेस निरस्त किया जायेंगा। प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकान पर खाद का बोरीवार रेट मोटे अक्षरों में पेन्ट करायेेंगे। साथ ही बैनर भी लगायेंगे। खतौनी के आधार पर खाद की बिक्री करेंगे तथा बिल देंगे। प्रत्येक दुकानदार किसान का सम्पूर्ण विवरण मोबाइल नम्बर सहित रजिस्टर में दर्ज करेंगे।
बैठक का संचालन जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने किया। इसमें सीडीओ डाॅ0 राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला, सहायक निबन्धक सहकारिता प्रेमचन्द्र प्रजापति, जिला सहकारी बैंक के प्रबन्धक पीपी गौतम, कृभको से वाईएन चतुर्वेदी, आईपीएल से महेन्द्र कुमार दूबे, पीसीएफ के जिला प्रबन्धक अमित कुमार चैधरी, इफको के जियाउद्दीन सिद्दीकी, थोक विक्रेता सत्यनारायण एण्ड संस, बाला जी एजेन्सी, शाकम्बरी ट्रेडिंग, पंकज कुमार राय उपस्थित रहें।