Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सफाई कर्मियों के समस्या निस्तारण की मांग, सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन

 

संवाददाता,बस्ती। उ.प्र. पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ जिलाध्यक्ष महेन्द्र चैहान ने बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी को 12 सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सफाई कर्मचारियोें का वेतन प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में दिलाये जाने के साथ ही एन.पी.एस. पासबुक उपलब्ध कराया जाय। ज्ञापन में सफाई कर्मियों को कैशलेस कार्ड दिये जाने, कोविड-19 के तहत स्थानान्तरित किये गये सफाई कर्मियों को उनके तैनाती स्थल पर भेजे जाने, नव सृजित नगर पंचायतों में शामिल राजस्व ग्रामों में तैनात सफाई कर्मियों को इच्छित राजस्व ग्रामों में भेजे जाने, सर्विस बुक यथा शीघ्र पूर्ण कराने, सुरक्षा किट, सफाई उपकरण उपलब्ध कराने, सफाई कर्मियों से नगर पालिका व नगर पंचायतों में कार्य न लिये जाने, विना स्थलीय निरीक्षण किये एवं नोटिस जारी किये वेतन न रोके जाने, सम्बंधित सफाईकर्मी द्वारा प्रस्तुत ऋण आवेदनों पर ही अनुमति दिये जाने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान शीघ्रता से किये जाने आदि की मांग शामिल है।