Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

तमंचा सटाकर दिन दहाडे ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से ढाई लाख की लूट

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

छावनी थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के पास की घटना

कबीर बस्ती ब्यूरो,बस्ती। बुधवार का दिन छावनी पुलिस के लिए अशुभ हो गया। बेफिक्र बदमाशों ने लूट की घटना को अन्जाम देकर पुलिस को चुनौती दे दिया है। जिले के छावनी थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के निकट बुधवार को दिन में करीब 11 बजे बैंक से रुपया निकाल कर ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहे संचालक से मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर ढाई लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे के बट से सिर पर वार भी किया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग गए। एसपी व अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी संचालक अर्जुन प्रसाद थाना क्षेत्र के नगरा बदली बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह 83 हजार 200 रुपया बजरंग बली फीलिंग स्टेशन व भारतीय स्टेट बैंक चपिलांव से एक लाख 18 हजार रुपये निकाल कर विक्रमजोत अमारी मार्ग से नगरा बदली स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहे थे।
अभी वह बंजरिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से काले रंग की एक मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। उनके रुकते ही मोटर साइकिल की चाबी निकाल कर मारने लगे। विरोध करने पर तमंचे के तानते हुए सिर पर वार कर दिया। इसके बाद रुपया रखा बैग लूट लिया और फरार हो गए। संचालक ने बताया कि जब तक वह शोर मचाता, लुटेरे आंख से ओझल हो चुके थे। सूचना पर हरकत में आई छावनी पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। घटना की जानकारी होते ही एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र चैधरी व सीओ हर्रैया शेष मणि उपाध्याय मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। संचालक से घटना के बारे में पूछताछ की। एसपी ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।