Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नवागत प्रधानाचार्य श्रीमती मुस्लिमा खातून हुईं सम्मानित, लोगों ने दी बधाई

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।
बेगम खैर गर्ल्स इन्टर कालेज की नवागत प्रधानाचार्य श्रीमती मुस्लिमा खातून का बुधवार को सूर्य बक्श पाल स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के प्राचार्य डा अजीत प्रताप सिंह, श्रीमती मूलराजी देवी इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य उमेश श्रीवास्तव, डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल का प्रतिनिधित्व करते हुए उमेश श्रीवास्तव आदि ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया!
 प्राचार्य डा अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि श्रीमती मुस्लिमा खातून सूर्य बक्श पाल कन्या इन्टर कालेज में एक योग्य शिक्षिका के रूप में अपना योगदान दिया! अपनी बहुमुखी प्रतिभा की धनी श्रीमती खातून आज शहर के प्रतिष्ठित कालेज की प्रधानाचार्य बनने पर हम सभी विद्यालय परिवार गौरवान्वित है! श्रीमती मुस्लिमा खातून के प्रधानाचार्य बनने पर प्रसन्नता वयक्त करने वालो में मुख्य रूप में डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका श्रीमती स्नेहलता पाल, बेगम खैर के प्रबंधक मो. अकरम, सैयद हुसैन, मो. मुस्तकीम, ओंकार सिंह, रवि श्रीवास्तव, डा राकेश यादव, अंजुमन परवीन,  अल्का पाण्डेय, रीता देवी रही!