Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव की सरगर्मियां तेजः मतदान 29 को

बैठक में बनी चुनाव की रणनीति

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बस्ती। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। रविवार को जिला मुख्यालय पर विकास भवन के निकट सफाई कर्मियों की बैठक हुई जिसमें आगामी 29 जुलाई को होने वाले मतदान पर विचार किया गया। जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सोमई राम आजाद ने कहा कि वे सदैव सफाई कर्मियों के हितों के लिये संघर्ष करते रहे हैं और यदि अवसर मिला तो प्रयास होगा कि सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान कराये जाने के साथ ही उनका उत्पीड़न न होने पाये।
बैठक में अतुल कुमार पाण्डेय, प्रदीप कुमार, लालजी निषाद, शैलेंद्र कुमार, विनोद कुमार, कुसुमलता, घनश्याम, शालिग्राम, गोविंद कुमार, राम कृपाल, रामतेज, इंद्रपाल, अजय कुमार चैधरी, शकुंतला, रामाशीष, राघवेंद्र, फूलचंद आदि ने विचार व्यक्त किया। कहा कि सफाई कर्मी ऐसे प्रत्याशियोें को नकार दें जो जाति, धर्म के आधार पर सफाई कर्मियों को अलग-थलग करना चाहते हैं। अध्यक्ष ऐसा चुने जो सबकी सुने और सफाई कर्मियों के हितों के लिये संघर्ष करे। बैठक में रमेश कुमार, उर्मिला, चंद्रावती, राम सुरेश, धीरेंद्र, राजू कुमार, राजेश कुमार राम आदि उपस्थित रहे।