Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मेधा चलायेगी जनमत संग्रह अभियान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

श्रावण मास के प्रथम दिन मेधा पार्टी की बैठक  मेधा प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी की अध्यक्षता में भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में एकल पद आरक्षण की समाप्ति, एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज फर्जी मुकदमों की वापसी, दशमोत्तर छात्र वृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति शत प्रतिशत लागू किये जाने के सवालों को लेकर जनमत संग्रह अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। यह अभियान चरणबद्ध रूप में 28 अगस्त तक चलेगा।
मेधा प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि मेधा का जनमत संग्रह अभियान बस्ती मण्डल के ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत स्तर पर चलाया जायेगा। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जन प्रतिनिधियोेें को मांग पत्र देकर समर्थन का आग्रह किया जायेगा। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रणाली में एकल पदों का चक्रानुक्रम आरक्षण   संविधान की मंशा के विरूद्ध है, इसे समाप्त किया जाय या राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल आदि एकल पदों पर इसे लागू किया जाय।

बैठक में मुख्य रूप से गिरीश चन्द्र गिरी, राहुल तिवारी, पुजारी गिरी, मुन्ना पाण्डेय, हरिओम तिवारी, रमेश गिरी, जय प्रकाश गोस्वामी आदि शामिल रहे।