ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में मिले कुल 471 लाभार्थी अपात्र

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत तीन डीपीआर में कुल 471 लाभार्थी अपात्र या मौके पर नही मिले।उनका नाम पात्रता सूची से हटाया गया है। संबंधित लाभार्थी एक सप्ताह के भीतर अपनी आपत्ति डूडा कार्यालय में उपलब्ध करा सकता है। उक्त जानकारी परियोजना अधिकारी डूडा ने दी है।
उन्होने बताया कि पूर्व में 531 डीपीआर में से 317 लाभार्थी अपात्र तथा 72 लाभार्थी जॉच में मौके पर नही पाये गये। साथ ही 08 लाभार्थी जीयो टैग के समय अपात्र पाये गये। 59 लाभार्थियों की सूची में 42 लाभार्थी अपात्र 12 मौके पर नही मिले। इसी प्रकार 131 लाभार्थियों के डीपीआर में जीयो टैग के समय कुल 20 अपात्र लाभार्थी पाये गये।
परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया है कि उपरोक्त सभी 471 लाभार्थियों की सूची अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बभनान को उपलब्ध करा दी गयी है, जो इसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे तथा एक सप्ताह के भीतर प्राप्त आपत्तियों की सूची उनके कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। आपत्ति का निस्तारण करने के पश्चात निदेशक, सूडा के निर्देशानुसार कर्टेलमेण्ट की कार्यवाही करायी जायेंगी।