ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ने पद यात्रा निकालकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज, बस्ती। उ0प्र0।

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के आवाहन पर गुरूवार को पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष भूमिधर गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक पद यात्रा निकालकर राष्ट्रपति को 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
डीएम के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में यूपी मंें हुये 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती में आरक्षण घोटाले की जांच कराने, जातिवार जनगणना कराये जाने, ओबीसी युवाओं को उनका हक, आरक्षण का लाभ दिलाने, कई राज्यों में कुल आरक्षण की सीमा बढाने, कई पिछड़ी जातियों को अन्य पिछड़े वर्ग में शामिल करने आदि की मांग शामिल है।
पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष भूमिधर गुप्ता ने कहा कि आरक्षण की नीति स्पष्ट कर ओबीसी वर्ग को उसका लाभ दिलाया जाय। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां, हाजी अब्दुल वहाब,ज्योति पाण्डेय, गिरजेश पाल, जयन्ती   चौधरी, मनोज त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश  पाण्डेय, सुरेन्द्र यादव, नीरज कुमार वर्मा, नरेन्द्र सिंह सैठवार, वारिस अली, गोविन्द वर्मा, सुभाष गुप्ता, शिवपूजन गौड़, राम कुमार, रिजवान अहमद, मो. समद, सेराज अहमद, शिव प्रसाद गौड़, शफीक, अब्दुल्लाह, पतई, समीर, पवन तिवारी, मो. शोएब, सोनू गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।