Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

दुर्भावना से ग्रस्त होकर भाजपा ने रोकी थी केजरीवाल सरकार की डोर डिलिवरी योजना

कबीर बस्ती न्यूज, बस्ती। उ0प्र0।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता इमरान लतीफ ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली के केजरीवाल सरकार द्वारा लाई गयी गरीबों के राशन की डोर डिलिवरी योजना पर रोक लगा दिया था। सरकार को योजना के नाम ‘मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना’ पर आपत्ति थी। योजना का नाम बदलने के बाद भी सरकार ने दुर्भावनावश फिर भी योजना को मंजूरी नही दी।

जबकि दिल्ली सरकार गरीब जनता के दरवाजे पर सीधे योजना का लाभ पहुंचाना चाहती थी। जनता में इसको लेकर भारी उत्साह था। लेकिन जनभावनाओं को रौंदते हुये केन्द्र सरकार ने अपना असली चेहरा दिखाया था। दिल्ली सरकार की डोर डिलिवरी योजना का चुनाव से कोई लेना देना नही था। ‘आप’ नेता ने यहां मीडिया को जारी बयान में कहा अब समूचे देश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना लागू है और आज अन्न महोत्सव के बहाने जनता को प्रधानमंत्री की फोटो लगा खाद्यान्न का पैकेट बांटा जा रहा है। यह अपरोक्ष रूप से चुनाव की तैयारियां हैं और गरीब जनता की गाढ़ी कमाई प्रचार पर खर्च की जा रही है।

साथ ही देश की जनता भी या जान गयी कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनो साफ नही है। सरकार दोहरी व्यवस्था पर दुर्भावनाग्रस्त होकर काम कर रही है। नफरत बांटकर, दूसरे दलों के प्रति जनता में दुर्भावनायें भरकर भाजपा भारतीय राजनीति को रसातल में ले जा रही है। ‘आप’ नेता ने कहा सरकार के मंत्री और सरकार एक ओर ये कहते हैं कि देश में कोई गरीब नही है दूसरी ओर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना चलाई जा रही है। इसी तरह जनता को विभिन्न मोर्चों पर गुमराह किया जा रहा है। ऐसी सरकारों को आगामी चुनावों में जनता मताधिकार की ताकत से करारा जवाब देगी।