ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

वाहिद अली सिद्दीकी बने ऑल इण्डिया फार्मासिस्ट फेडरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

ऑन लाइन बैठक में हक के लिये संघर्ष तेज करने पर जोर

रविवार को ऑल इण्डिया फार्मासिस्ट फेडरेशन की ऑन लाइन बैठक में वाहिद अली सिद्दीकी को सर्व सम्मत से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। बैठक में कानपुर से मो. नदीम कुरेशी, दीपक मिश्रा, शहनवाज, मो. आरिफ खान, बस्ती से मनोज कुमार पाण्डेय, राम महेश, श्यामनरायन चौधरी, हरियाणा से दीपक त्रिपाठी, इन्जमामुल हक, बिहार से रजत रंजन,  गोवा से शफी अहमद हवलदार, उत्तराखण्ड से रविन्द्र सिंह चम्यिाल, राजस्थान से शिशु पाल, यूपी से दीपक मिश्र, लखनऊ से महेन्द्र सिंह, आजमगढ से मो. मुस्तफा, बहराइच से एहसान अहमद, उन्नाव से दिवाकर यादव, रामपुर से मोहम्मद जौहर अली सहित देश के अनेक हिस्सों से फार्मासिस्ट जुड़े।
ऑन लाइन बैठक में निर्णय लिया गया कि ऑल इण्डिया फार्मासिस्ट फेडरेशन एक साझा मंच के रूप में कार्य करेगा और देश का राज्यवार डाटा जुटाकर फार्मासिस्टों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष वाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि अति शीघ्र राज्यवार पदाधिकारियों की घोषणा कर संघर्ष की रणनीति तंय की जायेगी और केन्द्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारों से आग्रह किया जायेगा कि फार्मासिस्टों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान किया जाय।